मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी), झंझारपुर के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय ललित नारायण जनता महाविद्यालय के प्रांगण में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद दिवस के अवसर पर वीर सपूतों के बलिदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया था। संगोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इन वीर सपूतों के व्यक्तित्व और जीवनी को अपने असल जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उनके द्वारा दिखाए गए राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलकर ही देश को सशक्त बनाया जा सकता है। जिला संयोजक निखिल कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नटवर कुमार ने युवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.