बांका, अप्रैल 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पीबीएस कॉलेज, बांका इकाई द्वारा कॉलेज अध्यक्ष वंश मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बैठक का मुख्य केंद्र 'पक्षी मित्र अभियान' रहा। भीषण गर्मी और लगातार घटती पक्षियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है।इसके तहत परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे और नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे। मौक़े पर कॉलेज अध्यक्ष वंश मिश्रा ने कहा कि, इस अभियान का उद्देश्य बेजुबान पक्षियों को गर्मी से राहत देना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.