मुरादाबाद, जुलाई 8 -- मुरादाबाद। एबीवीपी ने बुधवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में विधि के परिणामों में गड़बड़ी एवं शैक्षणिक अनियमितताओं के विरोध में कुलपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। विभाग संगठन मंत्री गौरव यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। एलएलबी और स्नातक के परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को सुनिश्चित करना पड़ेगा कि आखिर इतनी संख्या में विद्यार्थी फेल कैसे हुए और किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। विभाग संयोजक छविनाथ अरोरा ने कहा कि आज हम धूप में बैठकर इसीलिए प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय छात्रों की आवाज सुनना नहीं चाहता। यह भी पढ़ें- सिर्फ 30 छात्रों ने किया कापियां दिखाने का दावा परीक्षा परिणामो...