मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर समीक्षा योजना बैठक दो सत्रों में नयाटोला स्थित एबीवीपी कार्यालय में मंगलवार को हुई।पहले सत्र में प्रवासी शिक्षक कार्यकर्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुबालाल पासवान, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख डॉ. ममता कुमारी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, विभाग संयोजक गुडडू यादव ने मुजफ्फरपुर विभाग की समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डॉ. ममता कुमारी ने नए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें काम के द्वारा एक लंबी लकीर खींचनी है। दूसरे सत्र में मुजफ्फरपुर महानगर की बैठक हुई, जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार, महानगर मंत्री शिवांशु सिंह, विस्तारक रोहन कन्हाई झा ने भाग लिया। इसमें गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.