देहरादून, जुलाई 23 -- मसूरी, संवाददाता।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने नीट पेपर लीक के विरोध में कालेज प्रांगण में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच केद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।गुरुवार को एमपीजी कालेज प्रांगण में एबीवीपी के छात्र एकत्रित हुए व नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।  विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी  ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से एबीवीपी के छात्रों में आक्रोश है। एबीवीपी ने मांग की कि नीट पेपर लीक दोषियों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हो। पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- मेरे लिए यह बहुत दुखद है, मीडिया से क्यों नाराज हुईं सोनम वांगचुक की पत्न...