नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल। एबीवीपी नैनीताल इकाई की ओर से हरेला पर्व पखवाड़े पर बुधवार को डीएसबी परिसर में पौंधरोपण किया। विभाग संगठन मंत्री कैलाश ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है जो प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ाव का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने परिसर में रोपे गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान तनिष्क मेहरा, मानकरन सिंह, भानु प्रताप सिंह चौहान, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...