नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली के शैक्षणिक परिसरों में व्यापक अभियान चलाया। 23 मार्च से 4 अप्रैल तक चले 'परिसर-परिसर वंदे मातरम' अभियान के तहत राजधानी के विभिन्न संस्थानों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय सहित कुल 117 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है। इसके माध्यम से हम युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस...