नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- एबीवीपी ने वामपंथी संगठनों पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। एबीवीपी ने बयान जारी कर कहा कि कॉलेज प्रशासन में बैठे वामपंथी विचार के शिक्षकों द्वारा आइसा और एसएफआई के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सुनियोजित तरीके से चुनाव प्रक्रिया में धांधली की जा रही थी। एबीवीपी का कहना है कि दिनांक 17 अप्रैल को गार्गी कॉलेज में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी छात्रा द्वारा डूसू अध्यक्ष आर्यन मान एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर यह अवगत कराया गया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया से चुनाव हो रहा है तथ...