भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा कार्यवाहक कुलपतियों के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि यह निर्णय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा और व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित फैसलों पर लगाम लगाएगा। इधर टीएमबीयू के सीनेट सदस्य मुजफ्फर अहमद ने कहा कि कुलाधिपति के विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के अधिकारों को सीमित करने के आदेश से विश्वविद्यालय का कल्याण होगा। कुलाधिपति के इस आदेश से विश्वविद्यालय में शांति आयेगी। यह भी पढ़ें- डिग्री कालेज में नकल, वसूली के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.