जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराणा प्रताप पार्क, कालीचाबाद में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम परिषद के प्रदेश संयोजक शानू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग गुरु जय सिंह के मार्गदर्शन में सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया गया। युवाओं को यह संदेश दिया गया कि महाराणा प्रताप जन्म से नहीं, बल्कि अपने संघर्ष, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से महान बने थे। यह भी पढ़ें- विश्व के लिये प्रेरणा है महाराणा प्रताप का साहस और संघर्ष कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक...