नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) के विद्यार्थियों को शामिल न करने के निर्णय के विरोध में शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपीदिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का यह निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। एसओएल के विद्यार्थी भी समान रूप से प्रतिभाशाली हैं और उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एबीवीपी इस प्रकार के किसी भी भेदभाव को सहन नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.