एबीवीपी ने किया पुतला दहन, सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोकझोंक
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर में छात्रों की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और छात्रहित से जुड़ी दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत एबीवीपी के सदस्यों और छात्रों ने शनिवार को पुतला दहन किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि छात्रों के हुजूम ने पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। 11 दिनों से धरना दे रहे छात्र चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। एबीवीपी की बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की जवाबदेही तय करने और छात्रों की लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- उदासीनता से नाराज छात्रों का शव बनकर प्रदर्शन संगठन का आरोप है कि पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.