एबीवीपी ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव, हंगामा
बरेली, मई 22 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने एमजेपीआरयू परिसर में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने विवि में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह को बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा का समय नजदीक होने के बावजूद पुस्तकालय में उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- एबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.