नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज महाविद्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पसरीचा छात्रवृत्ति के 15वें संस्करण का आयोजन किया गया। लाइब्रेरी सभागार में आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छात्र कल्याण न्यास और विद्यार्थी निधि के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह छात्रवृत्ति समाजसेवी स्वर्गीय प्रेमलाल पसरीचा की स्मृति में वर्ष 2010 से दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...