गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर इकाई ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एससी/एसटी एवं जनजाति छात्रावास भवन को शीघ्र संचालित करने की मांग की है। इकाई मंत्री अरविंद मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक धन से निर्मित छात्रावास अब तक विश्वविद्यालय को हस्तांतरित नहीं हुआ, जिससे भवन जर्जर हो रहा है और विद्यार्थी आवास के लिए परेशान हैं। परिषद ने हस्तांतरण प्रक्रिया सार्वजनिक करने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, मरम्मत कराने, वार्डन नियुक्ति तथा पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की है। परिषद ने छात्रहित में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.