बरेली, मार्च 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसएसपी अनुराग आर्य को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिषद के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने बताया कि 9 मार्च की शमा ग्राम सिंधौरा के पास से गुजर रहे एबीवीपी के बरेली जिला संयोजक शुभ गंगवार पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। तीन दिन हो गए हैं लेकिन दोषियों को पड़कर कार्यवाही करने में अभी तक पुलिस असफल रही है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, शुभ गंगवार, कुनाल मिश्रा, विपिन शर्मा, सत्यम गुर्जर, हर्षित चौधरी, लकी शर्मा, उदय कठेरिया व शुजल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.