मुंगेर, मई 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक यूजी सेमेस्टर के नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म एक साथ भरे जाने की वजह से छात्र छात्राओं की भारी भीड़ को देखते हुए एबीवीपी की हवेली खड़गपुर इकाई की ओर से नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम केशरी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में मे आई हेल्प यू काउंटर लगाया गया। काउंटर के माध्यम से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा छात्रों को नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान आ रही परेशानियों के लिए हेल्प डेस्क पर एबीवीपी कार्यकर्ता मुस्तैद नजर आ रहे है।नगर मंत्री आर्यन केशरी ने कहा कि एक साथ कई सेमेस्टर में नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म को लेकर कॉलेज में छात्रों की भीड़ अत्यधिक बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- रामाधीन कॉलेज में एबीवीपी के छात्रों का प्रदर्शन, की तालाबंदी उन्होंने कहा कि विश्वविद...