एबीवीपी ने उठाई प्रेक्षागृह आवंटन की जांच की मांग
वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी। बीएचयू में प्रशासनिक अनियमितताओं, सुरक्षा व्यवस्था और छात्रहित के मुद्दों को लेकर एबीवीपी बीएचयू इकाई ने सवाल उठाए हैं। बीएचयू में पिछले दिनों आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आननफानन में पं. ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह के आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर जांच की मांग की। एबीवीपी ने बीएचयू प्रशासन को सात दिन का समय दिया। कहा कि इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों द्वारा उठाए जाने वाले वास्तविक प्रश्नों को दबाने के बजाय उन्हें सुनकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए इकाई अध्यक्ष ने चीफ प्रॉक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि कई घटनाएं चीफ प्रॉक्टर के गैरजिम्मेदाराना रवैये का मजबूत गवाह हैं। इकाई मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.