अररिया, मार्च 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर के शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को होली की बधाई दी। मौके पर परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि परिषद की ओर होली मिलन समारोह पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली का पर्व हिंदुओं की ओर से मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। सभी लोग इस दिन अपने सारे गिले शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। कहा कि होली का रंग हम ...