एबीवीपी छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैः अमन
सीतापुर, जुलाई 9 -- सीतापुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को युवा चेतना बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य विश्वविद्यालय संयोजक अमन दुबे और परिषद के पदाधिकारियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बाइक रैली में भाग लिया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी यह यात्रा अनुशासन और देशभक्ति के नारों से गूंज उठी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया 78 वां स्थापना दिवस संयोजक अमन दुबे ने कहा कि अभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.