एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण से पखवाड़ा कार्यक्रम का आगाज
मुंगेर, जुलाई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जमालपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को आरबीएच हाई स्कूल, जमालपुर परिसर में पौधरोपण अभियान के साथ किया गया। नगर एसएफडी संयोजक नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीतीश कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर इकाई ने 78 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अभियान के तहत नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : एबीवीपी के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, पुष्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.