एबीवीपी के सदस्यता अभियान में 450 छात्र-छात्राएं जुड़े
सीतापुर, सितम्बर 10 -- लहरपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर इकाई द्वारा एराइज इंडिया पब्लिक स्कूल एवं जुगुल किशोर गोविंद प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 छात्राओं और 300 छात्रों समेत कुल 450 विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अलखकांत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना के समय से ही निरंतर छात्र हित और राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, नगर उपाध्यक्ष छोटे लाल, नगर मंत्री अभिजीत गौड़, नगर सहमंत्री अंकित चौधरी व राहुल मिश्रा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sitapur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.