एबीवीपी के खिलाफ एकजुट हुए पांच छात्र संगठन, निकाला आक्रोश मार्च
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में इंटर्नशिप शुल्क विवाद को लेकर हुई कॉलेज बंदी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर एबीवीपी और अन्य छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को पांच छात्र संगठनों (एसएसएआई, आईसा, बहुजन स्टूडेंट यूनियन, छात्र युवा शक्ति और एनएसयूआई) ने संयुक्त रूप से पीजी आंबेडकर विचार विभाग से विवि प्रशासनिक भवन तक आक्रोश मार्च निकाला।छात्र नेताओं का आरोप है कि 22 मई को बंदी के दौरान टीएनबी और एसएम कॉलेज में तोड़फोड़ की गई, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार हुआ। प्राचार्यों की शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, विवि के रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने दोनों कॉलेजों से पूछा है कि उपद्रवियों पर क्या कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.