नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रांत का दो दिवसीय 61वां अधिवेशन शनिवार को रोहिणी के केशव महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। अधिवेशन में शिक्षा, पर्यावरण, सुरक्षा एवं तकनीकी संतुलन जैसे विषयों पर युवाओं ने मंथन किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि रहे पद्मश्री चमू कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सभी एक लेखनी के समान है। यदि हम संगठन के हाथ में रहेंगे तो श्रेष्ठ एवं राष्ट्रहितकारी लेखन कर सकेंगे। एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि संगठन ने युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम तथा प्ले टाइम जैसे अभिनव अभियानों का संचालन किया है। इस मौके पर संगठन के कार्यो का विस्तृत विवरण प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.