एबीवीपी की सदस्यता कार्यशाला संपन्न
गौरीगंज, जुलाई 28 -- अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक दिवसीय सदस्यता कार्यशाला मंगलवार को सैपियन स्कूल रायपुर फुलवारी में संपन्न हुई। कार्यशाला में अगस्त में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की रणनीति तय की गई। जिला प्रमुख डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को युवाओं को विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों और कार्यों से परिचित कराना होगा। तभी अधिक से अधिक युवा सदस्यता से जुड़ेंगे। जिला संगठन मंत्री युवराज ने बताया कि इस वर्ष जिले में 300 शिक्षक सदस्यता और 21 हजार छात्र सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। विभाग छात्रा प्रमुख रोली सिंह, जिला संयोजक हर्षित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.