मेरठ, सितम्बर 28 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ महानगर के भाग-3 में डीएन इंटर कॉलेज की सत्र 2025-26 की नवीन इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की। कुशांक को विद्यालय इकाई अध्यक्ष और ऋतिक कुमार को विद्यालय इकाई मंत्री का दायित्व दिया। महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने नवीन कार्यकर्ताओं को निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने एबीवीपी की स्थापना कार्य प्रणाली के बारे में बताया। चुनाव अधिकारी द्वारा इकाई कार्यकारिणी में 25 नये कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए। कार्यक्रम का संचालन अमन उपाध्याय ने किया। मुख्य रूप से नागेंद्र तोमर, महानगर सह मंत्री निधि, सह मंत्री अनुज बैसला, सुरेश राणा, डॉ मनिंदर सिंह, केशव भार्गव, जयंत, शुभम कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.