बरेली, अगस्त 5 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 21 जुलाई को कुलपति को संबोधित ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक को दिया था। ज्ञापन के माध्यम में विश्वविद्यालय कैंपस में विवेकानंद स्वामी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इस पर सकारात्मक पहल करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर स्वर्ण जयंती द्वार पर विवेकानंद प्रेरणा स्थल का कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण कराया। परिषद ने इसका स्वागत किया। देर शाम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद प्रेरणा स्थल पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, महानगर अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अजीत गिल, डॉ. पवन सिंह, अभिषेक सैनी, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्...