पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु के पलामू प्रवास के क्रम में पूर्व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक 2 सितंबर को शाम पांच बजे गणपति धर्मशाला में होगी। इसमें प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संगठन की ओर से बैठक में पूर्व कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...