रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिनी 26वां प्रदेश अधिवेशन 25 दिसंबर को गढ़वा के रामलला मंदिर क्षेत्र में होगा। अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह करेंगे। परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी को यशवंत राव केलकर मंडपम नाम दिया है। इसमें विगत एक वर्ष के रचनात्मक कार्यक्रम की झलक, संविधान के 75 वर्ष की जानकारी, आपातकाल के 50 वर्ष की जानकारी और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कई जानकारियां दी जाएंगी। अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख मंजुल शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी उद्घाटन में जिले भर के विद्यार्थी, शिक्षाविद् आदि सम्मिलित होंगे और रचनात्मक तरीके से अपने प्रदेश व कई महत्वपूर्ण लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.