गुड़गांव, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों से कलावा काटने को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तहसीलदार जगदीश को डीसी के नाम ज्ञापन दिया। आरोप लगाया है कि परीक्षा से पहले छात्रों को उनके हाथों में वंसे चार्मिक धागे कलावा कटवाने के लिए मजबूर किया गया। इससे छात्रों में नाराजगी देखी गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरुग्राम इकाई ने जिला प्रशासन का कड़ा विरोध दर्ज किपा है। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। परिषद के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिषद का कहना है कि परीक्...