सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कुलपति का घेराव किया। मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन व तालाबंदी की चेतावनी की। महानगर मंत्री रजत गोयल के नेतृत्व में पहुंचे करीब पचास छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी करते हुए कुलपति प्रो. वाई. विमला का घेराव किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुलसचिव कमल कृष्ण और परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। एबीवीपी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र विरोधी निर्णय ले रहा है। उन्होंने परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी, तकनीकी रूप से कमजोर वेबसाइट, लंबित परीक्षा परिणाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.