बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- एबीवीपी कार्यकर्ता ने किया आपातकालीन रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल बचाई महिला की जान, निजी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया ऑपरेशन कार्यकर्ताओं ने कहा, छात्र हित के साथ समाज हित भी है संगठन का मुख्य उद्देश्य शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए मानवता और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस प्रयास से एक महिला मरीज की जान बच गई और उसका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो सका।

महिला का ऑपरेशन शहर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज भर्ती थी, जिसका ऑपरेशन होना था। इसके लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। काफी प्रयास के बाद भी जब रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी, तो हताश और परेशान परिजनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे...