एबीवीपी कार्यकर्ता डीएसपीएमयू के नवनियुक्त कुलपति से मिले
रांची, मार्च 13 -- रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नवनियुक्त कुलपति डॉ राजीव मनोहर से शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। आग्रह किया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। कुलपति ने छात्रहित में कार्य करने की बात करते हुए सबसे सहयोग की अपील की। मौके पर दिशा दित्य, शुभम पुरोहित, तुषार शर्मा, ओपी शुक्ला, प्रियांशु तिवारी, हर्षित पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.