साहिबगंज, जुलाई 9 -- साहिबगंज। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 78 वां स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया। मौके पर स्थानीय पुरानी साहिबगंज में संचालित यमुनादास चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल में परिषद का विद्यार्थी सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मौके पर विभाग संयोजक संजय दत्ता एवं सोशल मीडिया संयोजक इन्द्रजीत साह मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन नगर मंत्री चंदन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीवीपी के ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं परिषद् गीत के साथ हुआ। उसके बाद भाषण, पेंटिंग, वाद-विवाद एवं आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना था। विभाग संयोजक संजय दत्ता ने कहा कि परिषद् स्थापना काल...