एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला
बरेली, अगस्त 14 -- झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता के विरोध में एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा चौकी चौराहे पर प्रदर्शन कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर सहमंत्री आयुष शर्मा ने किया। विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने बताया कि झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के प्रयास का विरोध किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। विद्यार्थियों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने किया पुतला दहन विद्यार्थियों की आवाज सुनने के बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.