पाकुड़, अप्रैल 16 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हिरणपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने आरके प्लस टू उच्च विद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य रमेश गोस्वामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान परिषद की ओर से भाग्यश्री कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी ने प्रभारी प्राचार्य को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर नगर छात्रा प्रमुख भाग्यश्री कुमारी ने विद्यालय की लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरा लगाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग रखी। इस पर प्रभारी प्राचार्य ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार भी उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.