एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जलाए शहीदों के नाम दीप
रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी), रांची महानगर की ओर से कारगिल विजय दिवस पर रविवार को शहीद चौक में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा देशसेवा की भावना को सशक्त करना था। इस दौरान परिषद् के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता के जयघोष और वीर जवानों के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.