एबीवीपी कानपुर प्रांत का 5.42 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत की सदस्यता कार्यशाला रविवार को कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संपन्न हुई। मां शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें कानपुर प्रांत के 21 संगठनात्मक जिलों से करीब 220 छात्र-छात्राएं और शिक्षक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अजय आर्य ने कहा कि एबीवीपी स्थापना काल से ही प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाता है और नए सदस्यों को जोड़ना संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है। प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने संगठन की ओर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.