पटना, अगस्त 16 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिहार प्रदेश और विद्यार्थी विकास परिषद के तत्वावधान रविवार को 'राष्ट्रीय शिक्षा एवं परीक्षा सुधार' विषयक एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन हुआ। सम्मेलन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में हुआ। उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर विचार-विमर्श करना था।

सम्मेलन का पहला सत्र प्रथम सत्र में देश और बिहार की उच्च शिक्षा की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता पटना विवि के पूर्व कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने की। द्वितीय सत्र में परीक्षाओं की गुणवत्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और आवश्यक सुधारों पर मंथन हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने की।

शिक्षा प्रणाली में सुधार एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने ...