नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- MBBS BDS fees : असम सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए सालाना सरकारी फीस लगभग पांच से छह गुना बढ़ा दी है। अब जिन परिवारों की सालाना कमाई 9 लाख से अधिक है, उनके छात्रों को हर साल 1 लाख रुपये देने होंगे। वहीं बीडीएस कोर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा सालाना फीस 75000 रुपये तय की गई है। यह बढ़ोतरी एम्स (AIIMS) के मुकाबले बहुत ज्यादा है। एम्स में पूरे साढ़े पांच साल के MBBS कोर्स की फीस 5856 है। नई फीस स्ट्रक्चर में आय के आधार पर अलग-अलग स्लैब बनाए गए हैं जिससे अमीर परिवारों के छात्रों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ेगा जबकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को छूट मिलेगी।9 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले देंगे 1 लाख सालाना टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिन परिवारों की सालाना कमाई 9 लाख रुपये से ज्या...