मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अमिला नगर इकाई ने गुरुवार को बहरामपुर में खेल कुंभ का आयोजन किया। गोरक्ष प्रांत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। इस कुंभ का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना था। खेल कुंभ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क विकसित करना है। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस के महत्व के साथ-साथ नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का भी संदेश दिया गया।आयोजन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा खेल के नियमों, तकनीकों और रणनीतियों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.