धनबाद, मार्च 15 -- जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में अब ओपीडी में मरीजों का पंजीयन स्कैन एंड शेयर सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। यह पहल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है। एबीडीएम की ऋषिका सिन्हा के अनुसार पहले चरण में केंदुआडीह, झरिया, तोपचांची और गोविंदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को इस प्रणाली से जोड़ा गया है। इसके बाद बाकी सभी सीएचसी में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रणाली के तहत मरीज स्कैन एंड शेयर के माध्यम से टोकन नंबर प्राप्त करेंगे, जिसके आधार पर ओपीडी पंजीकरण पर्ची बनती है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों की लंबी कतारों और भीड़भाड़ की समस्या को कम करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.