भदोही, अप्रैल 2 -- बरदह, आजमगढ़। स्थानीय इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। एबीएसए ठेकमा अजय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्कूल चलो अभियान रैली में उदियावा न्याय पंचायत क्षेत्र के बरदह, पारा, पुरसूड़ी, रवनिया, चक जमालुद्दीनपुर, बकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल रहें। वे हाथ में लिखी दफ्तियों एवं झंडे लिए स्कूल चलो के नारे लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे थे । एबीएसए ठेकमा ने बताया कि दो सप्ताह तक पूरे क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली जुलूस निकाली जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज राय, अजित राय, राकेश यादव, अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, अजित यादव, राम कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.