अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। विजडम पब्लिक स्कूल में बुधवार को एबीएसए सतीश शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। असिस्टेंट डायरेक्टर अतिन गुप्ता ने कहा कि स्व. सतीश शर्मा एक कर्मठ, सरल और सहयोगी अधिकारी थे, जिनकी कार्यशैली और सहयोग भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। प्रधानाचार्य निर्मल अग्रवाल ने उन्हें समयनिष्ठ, सहज और सभी का ख्याल रखने वाला व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेते हैं। शोक सभा में विद्यालय की डायरेक्टर प्रीति गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर नितिन अग्रवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर नूपुर गुप्ता सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शोक सभा में एबीएसए को श्रद्धांजलि दी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.