एबीएम कॉलेज के 8 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की मंजूरी
जमशेदपुर, जून 1 -- एबीएम कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के आठ विद्यार्थियों को झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से अनुमति मिली है। इन आठ विद्यार्थियों के मेंटर समाजशास्त्र विभाग एबीएम कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार झा हैं। वहीं, मेंटर ऑफ मेंटर ऋषभ साहू एवं कोऑर्डिनेटर कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिता कुमारी हैं। इस स्कीम के अंतर्गत डॉ. झा के नेतृत्व में दो टीमों को स्वीकृति मिली है। प्रथम टीम में चार विद्यार्थी नेहा परवीन (टीम लीडर), महेंद्र पाल सिंह, निधि कुमारी, मिनाक्षी कुमारी तथा द्वितीय टीम के अंतर्गत कोमल कुमारी (टीम लीडर), सिंम्पी कुमारी, सिया कुमारी तथा फलक परवीन का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- जुटान की 19 सदस्यीय कार्यसमिति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.