एफ1 रेस के लिए साइकिल से सफर
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सिंगापुर। फॉर्मूला 1 ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने हाल ही में अपने अनोखे फैसले से सभी को चौंका दिया। मलयेशिया के सेपांग में आयोजित बहरीन ग्रैं प्री रेस पूरी न कर पाने के बाद, 37 वर्षीय कैडिलैक ड्राइवर ने अगली रेस के लिए सिंगापुर जाने का एक अनूठा रास्ता चुना। जहां अन्य टीमें और ड्राइवर सिंगापुर के लिए उड़ानों की तैयारी कर रहे थे, वहीं बोटास ने 320 किलोमीटर से अधिक का सफर साइकिल से तय किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस साहसिक सफर की पुष्टि की। इस सीजन में आठ बार रेस पूरी न कर पाने वाले बोटास ने अपनी निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस कठिन रास्ते को चुना। एफ1 में 10 जीत हासिल कर चुके बोटास का यह अनोखा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.