दुमका, दिसम्बर 25 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। क्रिसमस के अवसर पर एम के सी कुंडापहाड़ी की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल महा मुकाबला का फाइनल मैच बुधवार को संपन्न हुई। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिए। फाइनल खेल प्रतियोगिता में एफ सी अम्बाडीहा फुटबॉल टीम ने एम अर्स दुमका फुटबॉल टीम को हरा कर दो लाख पचास हजार रुपए का खिताब जीत लिया। वहीं उप विजेता एम अर्स दुमका को दो लाख रुपए से संतोष करना पड़ा। सेमी फाइनल में हारने वाले एफ सी मुर्मू ब्रदर्स तथा बाप का पैसा बेटा का तमाशा प्लट नं 7 फुटबॉल टीम को पचास -पचास हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य निशा सबनम हांसदा एवं वन रक्षी सुब्रेन हांसदा पहुंचे थे। जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा के हाथों विजेता टीम एफ सी अम्बाडीहा टीम क...