घाटशिला, अप्रैल 13 -- गालूडीह। उल्दा पंचायत के काशीडीह गांव स्वर्णरेखा डैम किनारे बसा हुआ है। डैम के बगल से एफ्लकश बांध बनने से गांव के लोगों की समस्या बढ़ गई है। रविवार को ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी किनारे पहुंच कर समस्या के बारे में योजना के जेई को जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस दौरान कहा कि एफ्लकश बांध बनने से गांव के महिला-पुरुषों का नदी में नहाना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि इस नदी से वह मशीन के माध्यम से खेती करते थे, जो अब नामुमकिन हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव में किसी के मरने पर नदी किनारे ही अंतिम संस्कार किया जाता था, जो अब बंद हो गया है। इसके साथ ही गांव के मवेशियों के लिए पीने का पानी के लिए नदी ही सहारा था, जो अब नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस बांध के समीप सीढ़ी का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.