एफसीसीआई की बैठक में न्यूनतम वेतन पर चर्चा होगी
फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफसीसीआई) की ओर से 9वीं गवर्निंग बॉडी इंटरएक्टिव बैठक का आयोजन शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त अजय पाल डूडी शामिल होंगे। चैंबर के अध्यक्ष एचके बत्रा और महासचिव रोहित रूंगटा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना और सदस्यों के बीच संवाद को मजबूत बनाना है। साथ ही सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए न्यूनतम वेतन पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान एमएसएमई सेक्टर के लिए आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) पर विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस विषय पर चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण के. गुप्ता और सीए मोहन सोनी (टैम्स एंड कंपनी एलएलपी) विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.