लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंभीर एनीमिया खून की कमी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से गुरुवार को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस एफसीएम इंजेक्शन थेरेपी कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने राज्य के सभी जिलों में वर्चुअल उद्घाटन किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जिले के सदर अस्पताल में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीएस डॉ. जय प्रकाश सिंह, डीएस डॉ. राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती, जीएनएम सीमा कुमारी एवं पिरामल स्वास्थ्य से जुड़ी रौशनी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जिला में भी योजना का औपचारिक उद्घाटन किया गया। सीएस ने बताया कि फेरिक...